Ballia में आग का तांडव : 400 बीघा गेहूं की फसल व दर्जन भर झोपड़ियां जलकर राख, कंबाइन मशीन भी जली

बलिया जिले में आग लगने के चलते 400 बीघा गेहूं की फसल और दर्जनभर झोपड़िया जलकर राख हो गई।

Ballia News

Ballia जिले के घाघरा दियारा इलाके में आग की चपेट में आने से 400 बीघा गेहूं की फसल और दर्जनभर झोपड़िया जलकर राख हो गई। पककर तैयार गेहूं की फसल को काटने के लिए आई एक कंबाइन मशीन भी जल गई।

घटना के चलते पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। किसानों का कहना है कि कड़ी मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की गई थी और फसल जलकर राख हो जाने के चलते उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा।

पासवान बस्ती में से खेत में फैली आग: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घाघरा दियारा इलाके के रति छपरा पासवान बस्ती में स्थित झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई झोपड़ियों में फैल गई।

बताया जा रहा है कि इन झोपड़ियों में खाने-पीने के सामान के साथ ही खेती किसानों की अन्य सामग्री रखे गए थे वह सब भी जलकर राख हो गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दर्जनभर झोपड़ी जलकर राख हो गई।

कहा जा रहा है कि इन झोपड़ियों में आग लगने के बाद ही आग की चिंगारी खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसल में चली गई। गेहूं की फसल में पहुंची चिंगारी के चलते फसल में आग लग गई और देखते हुए देखते विकराल रूप धारण कर ली।

आग को बुझाने के लिए किसानों द्वारा काफी परिश्रम किया गया लेकिन आग की लपट के चलते उसे बुझाने में नाकाम रहे। आज जिस तरफ तरफ फैल रही थी किसान उधर से अपनी फसल काटकर अलग करने लगे। उसके बाद किसी तरह काबू पाया गया।

हालांकि तब तक दो गांव के करीब 100 से अधिक किसानों के 400 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस दौरान गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए खेत में खड़ी एक कंबाइन मशीन भी जल गई।

घटना के दौरान कुछ किसानों द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो बनाने वालों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आग से जल रही फसल और आग के आगे लाचार किसान साफ दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+