Ballia में सपा विधायक के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, वाहन पार्क करने को लेकर पुलिस से हुई थी झड़प
Ballia में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे रोहित यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 27 अक्टूबर को पुलिस कर्मियों से कहासुनी हुई थी
Ballia में वाहन पार्क करने को लेकर पुलिस कर्मियों से कहासुनी के मामले में फेफना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी बता दें कि इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। वीडियो में पहले विधायक पुत्र और पुलिसकर्मियों में झड़प हुई, उसके बाद विधायक मौके पर पहुंचे तो उनसे भी पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कोतवाल के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
घटना बीते 27 अक्टूबर की है। 27 अक्टूबर को विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे रोहित यादव रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस बूथ के सामने अपनी गाड़ी की थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने बूथ के सामने गाड़ी खड़ा करने पर कोतवाल प्रवीण सिंह और सिपाहियों द्वारा उनको मना किया गया। इस दौरान विधायक का पुत्र होने के चलते रोहित यादव द्वारा पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेने का प्रयास किया गया। कोतवाल का आरोप है कि थोड़ी देर बाद रोहित यादव अपने सहयोगियों को बुला लिया और वहां पर हंगामा करने लगा। इस दौरान रोहित यादव और पुलिसकर्मियों में जमकर कहासुनी हुई।
विधायक के पहुंचने पर भी नहीं बनी बात
विधायक के बेटे रोहित यादव द्वारा पिता को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद विधायक संग्राम सिंह यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक सभी पुलिसकर्मियों की तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच पर मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। काफी देर तक विधायक और पुलिसकर्मियों में कहासुनी और बातचीत होती रही। बाद में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कह कर विधायक संग्राम सिंह यादव वहां से चले गए।
वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
सपा विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी के दौरान का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए। वहीं कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा बताया गया कि छठ पर्व पर बाजार में काफी भीड़ थी। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस के सामने बैठे थे। उसी समय वाहन चालक द्वारा पुलिस बूथ के सामने गाड़ी खड़ी कर दी गई। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर वाहन चालक पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाने लगा। कोतवाल प्रवीण सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।
विधायक बोले- कोतवाल ने देख लेने की दी धमकी
इस बारे में समाजवादी पार्टी से फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा उनके बेटे के साथ अभद्रता की गई। बेटे द्वारा विरोध करने और मना करने पर कोतवाल द्वारा पिता और पुत्र को देख लेने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी का विधायक होने के चलते पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications