नावेद मर्डर का खुलासा, 5000 रुपये के लेनदेन में हॉकी से पीटकर की गई हत्या
Balrampur news, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटाकर हत्या करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो युवक की हत्या महज पांच हजार रुपये के लेनदेन में की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चश्मदीदों के बयान पर पुलिस ने शुरू की जांच
मामला थाना तुलसीपुर क्षेत्र के नई बाजार बैरागी पुरवा का है। यहां 24 फरवरी को नावेद (21) कुछ दबंगों ने तहसील मोड़ के पास घेरकर हॉकी व लाठी डंडों से बुरी तरह पीटाकर हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद पुलिस ने चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच करते हुए मामले का खुलासा कर दिया।
5 हजार रुपये के लेनदेन में हुई थी हत्या
मामले में पुलिस ने अहमद रजा, अब्दुल्ला व राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हॉकी स्टिक भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि महज 5 हजार रुपये के लेनदेन में युवक की हत्या की गई थी। गिरफ्तार अहमद रजा ने आबिद नाम के शख्स को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। उसी उधारी की वसूली को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान नावेद आबिद के साथ था और ज्यादा चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications