लॉकडाउन में लुधियाना से 850 KM साइक चलाकर शादी करने पहुंचा यूपी, बीच में हो गया क्वारंटाइन

बलरामपुर। कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दूसरा फेज में भी सड़क और रेल यातायात बंद है। इस बंदी में एक युवक ने शादी करने के लिए एक हजार किलोमीटर का लंबा सफर साइकिल से ही पूरा करने की ठानी। लेकिन युवक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। बीच रास्ते में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया।

Man quarantined who went for his marriage on bicycle

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू कुमार चौहान महराजगंज जिले के पिपरा रसूलपुर गांव का रहने वाला है। वह पंजाब के लुधियाना में टाइल्स का काम करता है। बता दें कि सोनू कुमार की 15 अप्रैल को उसी के गांव से 25 किलोमीटर दूर शादी होनी थी। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। लॉकडाउन में सड़क और रेल यातायात बंद हो गया। उधर, टाइल्स फैक्ट्री भी बंद हो गई। जब काम बंद हो गया तो सोनू कुमार चौहान को अपने घर की चिंता सताने लगी।

सोनू अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइकिल से ही लुधियाना से चल पड़ा। छह दिन में लगभग 850 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सोनू अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे और उसके साथियों को रोक लिया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने सोनू को उसके चार साथियों को बलरामपुर में क्वारंटाइन कर लिया।

इस समय सोनू बलरामपुर के क्वारंटाइन सेंटर में है। सोनू ने शादी का हवाला देते हुए घर जाने की इजाजत मांगी लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उसकी एक न सुनी। सोनू का कहना है कि यदि हम घर पहुंच गए होते तो बिना किसी तामझाम के शादी की संभावना बन सकती थी। लेकिन अब तो शादी की तारीख भी निकल चुकी है। हालांकि सोनू का मानना है कि जिंदा रहना जरूरी है। शादी तो फिर भी हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+