बलरामपुर: किसानों से अवैध वसूली करता कैमरे में कैद हुआ लेखपाल, डीएम ने किया सस्पेंड
Balrampur news, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के वेरिफिकेशन के नाम पर वसूली करते एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है। लेखपाल का वीडियो वायरल होने से सभी लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है।

शख्स ने बनाया वीडियो
मामला बलरामपुर सदर तहसील के पड़री ग्राम सभा का है, जहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के वेरिफिकेशन के नाम पर लेखपालों द्वारा वसूली की लगातार शिकायतें की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा जानकारी के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। लेखपाल की इस कृत्य से नाराज एक शख्स वसूली का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बिना पैसे के नहीं होता काम
वीडियो में आरोपी लेखपाल किसानों से रुपया लेकर जेब में रखता साफ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे लेखपाल संघ में हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है किसानों को सरकार द्वारा प्रतिमाह भत्ता योजनों में खेतौनी वेरीफिकेशन के लिए हल्का लेखपाल भोलानाथ उपध्याय द्वारा बिना रुपए लिए वेरीफिकेशन नहीं किया जाता है। यदि पैसा न दो तो उसका कागज ही नहीं जमा किया जाता है।

डीएम ने किया सस्पेंड
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश में बताया कि लेखपाल द्वारा रुपए लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जानकारी हुई है तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया है। जांच कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर दोषी लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट












Click it and Unblock the Notifications