बलरामपुर: बारातियों से भरी स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत, 1 मासूम सहित 8 घायल

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक शादी समारोह से लौट रहे बारातियों से भरी स्कार्पियो कोतवाली देहात क्षेत्र के कुवानो जंगल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। मौके पर ही दो सगे भाइयों सहित एक महिला की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो सवार अन्य दो महिला सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है।

Car overturned in ditch three dead in balrampur

घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुवाना जंगल के पास की है, जहां बारातियों से भरी तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। स्कार्पियो में सवार दो सगे भाइयों सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में ज्यादातर लोग गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के गिगौली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी जिले के महराजगंज तराई क्षेत्र में मोहम्मद असलम के घर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस गोंडा को जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में खालिद (38), सिकंदर अली (40) व आरिफा शामिल हैं। जबकि घायलों में किताबुननिशा (65), सलमान (27) सूफिया (20), सोहेल (22), आजाद निवासी विशेसरगंज (17) व अब्दुल लतीफ (45) तथा मरियम (2 माह) शामिल हैं। सभी निवासी बकठोरवा गिलौली थाना इटियाथोक जनपद गोंडा के रहने वाले थे। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि शादी समारोह से लौट रही है कि स्कॉर्पियो गाड़ी थाना देहात के दुल्हनपुर जंगल (कुवानो जंगल) के निकट अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार कुल 11 लोगों में 3 की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सबको को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+