बलरामपुरः दीप आह्वान पर रिवॉल्वर से फायरिंग करने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष को पार्टी ने किया निलंबित

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, जिलाध्यक्ष ने पीएम मोदी के दीप आह्वान के दौरान रिवाल्वर से फायरिंग कर दिया था। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी उन्होंने अपने फेसबुक पर लोड कर दिया। अब वह बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। माफी मांगने के बाद भी एसपी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

bjp suspend manju devi district president after firing video viral

Recommended Video

    Coronavirus भगाने के लिए BJP महिला मोर्चा की नेता ने की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल | वनइंडिया हिंदी

    पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए देश में दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का संदेश दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी हवाई फायरिंग करती दिखाई दीं। मंजू तिवारी ने कोरोना वायरस को भगाने के लिए रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की।

    मंजू ने अपनी फायरिंग का वीडियो बनवाया और उसे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर कर दिया। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मंजू तिवारी के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर लिया है। उधर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि मुझसे गलती हुई हैं। मैं इसके लिए अपनी गलती स्वीकार करती हूं।

    घर में दीपक जलाने के बाद मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर के बाहर निकल आई और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगीं। उन्होंने खुद इस फायरिंग का वीडियो बनवाया और इसे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड भी कर दिया। कैप्शन में लिखा, आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+