बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी से दिनदहाड़े लूट लिए 70 हजार, एक हफ्ते में हुई दूसरी लूट

Balarampur news, बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को ही दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाशों ने असलहे के दम पर संचालक से 70 हजार की लूट की और फरार हो गए। बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब संचालक बलरामपुर से अपने ग्राहक सेवा केंद्र अगराहवा के लिए अपनी बाइक से निकला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

bank of india officer looted by hooligans

मामला यूपी के बलरामपुर का है, जहां बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले शिवानंद शुक्ला अपनी बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र अगराहवा के लिए जा रहे थे। तभी रामपुर के आगे कोरही मंदिर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और असलहे के दम पर उससे 70 हजार रुपये लूट लिए। बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान लगाकर बदमाशों के तलाश में जुट गई है।

bank of india officer looted by hooligans

यह इस हफ्ते का ही दूसरा मामला है। इससे पहले 30 मई को भी लूट की घटना रामपुर सरयू नहर पुल के निकट हुई थी। जिसमें 35 हजार रुपये की लूट बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई थी। एक ही हफ्ते में दो-दो लूट की घटना होने से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हो रही घटनाओं से साफ जाहिर है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।

पूरे मामले में शिवानंद शुक्ला जो बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं वह बाइक से अपने केंद्र अगराहवा को जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+