यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ की चरस के साथ 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Balrampur News, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश की बलरामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दो नेपाली नागरिकों को सात किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई चरस की इंटरनैशनल मार्केट में कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है।

Balrampur Police caught two smugglers with a drugs 2 crore

मामला कोतवाली उतरौला के ग्राम मुनेश्वरगंज का है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि उतरौला पुलिस प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह व क्राइम ब्रांच नासिर व उनकी टीम ने मुनेश्वरगंज चौराहे से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी के दौरान उनके पास से 7 किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम किशोर कुमार चौधरी और योगेन्द्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि तस्करों को प्रति किलो के हिसाब से करीब 12 हजार रुपये का भुगतान इन के सरगना की तरफ से किया जाता है। ये चरस कानपुर लखनऊ सहित अन्य जिलों में पहुचाई जानी थी। बताया कि चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+