बलरामपुर में जन्मा दो सिर वाला विचित्र बच्चा! देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान
Balrampur

पचपेड़वा की घटना
मामला जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम खाखादेई पोस्ट गुरूचिहवा की रहने वाली मीरा पत्नी सूरज गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा उठने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद मीरा का प्रसव कराया। प्रसव के दौरान दो सिर वाले एक बच्चे ने जन्म लिया।

मां और परिजन परेशान
बच्ची के दो सिरों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। नवजात का वजन 2.881 ग्राम है। नवजात की ऐसी स्थिति देखकर उसकी मां व परिजन भी बेहद परेशान है। बच्चे के जन्म के बाद विचित्र बच्चे की खबर इलाके में फैलते ही वहां बच्चे को देखने आने वालों का तांता लग गया। लोग कौतूहल के बीच बच्चे की एक झलक पाने के लिए आसपास के इलाकों से दौड़े चले आ रहे हैं।

डॉक्टर ने किया रेफर
वहीं पूरे मामले पर पचपेड़वा सीएचसी अधीक्षक डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि बच्चे की स्थिति ठीक है, लेकिन सर के पीछे एक और सिर जैसा मांस का गोला होने के कारण बच्चे को परेशानी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में नवजात को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।
ये












Click it and Unblock the Notifications