Balaghat News: कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को दी पाप दूर करने की दी ये सलाह, कसा तंज
BJP leader Kailash Vijayvargiya: बीजेपी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह करार तंज कसा हैं। आए दिन दिग्विजय सिंह तथ्यहीन बयानों और अनर्गल आरोपों पर भी कटाक्ष किया। विजयवर्गीय बालाघाट में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। हाल ही में सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बालाघाट के गौरी शंकर बिसेन को जगह मिली हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह के साथ विजयवर्गीय ने कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ 75 वर्ष की उम्र में रामकथा कराने से उनका अंतिम अवसर अच्छा होगा। वहीं दिग्जिवय सिंह को सलाह दी कि यदि वे 'भगवान राम के सामने दंडवत प्रणाम करेंगे, तो उनके सारे पाप दूर हो जाएंगे।

विजयवर्गीय बोले कि कांग्रेस के शासनकाल में हमने मंदिरों को टूटते देखा है। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं। 2024 में प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इसका न्योता दिग्जिवय सिंह और कांग्रेस को भी देना है। उन्होंने दिग्विजय को सपरिवार अयोध्या के राम मंदिर पहुंचने कहा। ताकि वह भगवान राम के सामने दंडवत होकर क्षमा मांगें। जिससे उनके सारे पाप दूर हो जाएंगे। हमारे भगवान भोले हैं। अपने विरोधियों को भी माफ कर देते हैं।
रोजा-इफ्तार मानती थी कांग्रेस
विजयवर्गीय, बालाघाट में कांग्रेस पर हमला करने के फुल मूड में आए थे। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सिर्फ एक ही त्योहार मनाती थी और वह है रोजा-इफ्तार। अब कांग्रेस का सोच भी बदलने लगा है। मैंने सुना है कि छिंदवाड़ा में कमल नाथ ने रामकथा का आयोजन करवाया है। अच्छा है 75 वर्ष की उम्र में रामकथा का आयोजन करने से उनका अंतिम अवसर अच्छा हो जाएगा, लेकिन भाजपा की नकल करने के लिए अक्ल की भी आवश्यकता है, जो कि कांग्रेस व कांग्रेसियों के पास नहीं है।
ये भी पढ़े-Kailash vijayvargiya ने दिए संकेत, कब तक आएगी BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications