Kailash vijayvargiya ने दिए संकेत, कब तक आएगी BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए?

MP में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां बीजेपी ने टिकट वितरण में बाजी मारते हुए 39 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. वहीं अब बीजेपी की दूसरी सूची का इंतजार किया जा रहा है।

दूसरी सूची में किन विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा ये वक्त बताएगा, फिलहाल सियासत के गढ़ इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची के एलान को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिए हैं की जैसे पहली सूची किसी को बिना जानकारी के आई है, वैसे ही दूसरी सूची भी किसी को कोई जानकारी नहीं होगी।

Indore

विजयवर्गीय ने कही ये बात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते और बीजेपी की जीत का खास प्लान तैयार करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने को लेकर संकेत दिए हैं। इंदौर में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जिस तरह से पहली सूची आई तो किसी को जानकारी नहीं हुई, वैसे ही दूसरी सूची आएगी तब भी किसी को जानकारी नहीं होगी।

विजयवर्गीय ने संभाला मोर्चा

MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होती नजर आ रही है, जहां अब विधानसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय का मालवा- निमाड़ अंचल की विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जिन विधानसभाओं में पहुंच रहे हैं, उन विधानसभाओं में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता नजर आ रहा है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने मिल रहा है। इतना ही नहीं इन विधानसभाओं में BJP का माहौल बनता भी दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े- Indore प्रवास पर गुजरात की MLA संगीता पाटिल, विधानसभा-2 के मतदाताओं से की ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+