KBC जैसी हॉट सीट पर बच्चों से होते है सवाल-जवाब, MP के सरकारी स्कूल में चलता है कौन बनेगा सैकड़ापति
बालाघाट जिले में शिक्षा को बेहतर करने के लिए शिक्षक ने नया तरीका निकाला है। केबीसी जैसी हॉट सीट पर बच्चों को बैठाकर सवाल-जवाब किए जाते हैं। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ने के साथ-साथ पुरस्कार के तौर में धनराशि जीतते हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधार में लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई प्रयास करते रहते हैं। इसके अलावा शिक्षक भी अपनी ओर से काफी योगदान देते रहते है। कुछ ऐसा ही अनोखा प्रयास राज्य के बालाघाट के जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों द्वारा देखा जा रहा है। यहां पर शिक्षक बच्चों को मशहूर टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर हॉट सीट पर बैठाकर उनसे सब्जेक्ट और जनरल नॉलेज के सवाल पूछते हैं। कौन बनेगा करोड़पति की जगह कौन बनेगा सैकड़ापति की क्विज प्रतियोगिता चलती है, जिसमें बच्चे खेल-खेल में काफी कुछ सीख जाते है और सही जवाब बताने पर धनराशि भी दी जाती है।

केबीसी के तर्ज पर क्विज़ प्रतियोगिता
बालाघाट से 55 किलोमीटर दूर ग्राम दुधारा के शासकीय प्राथमिक स्कूल की, जहां के टीचर पवन कुमार पटले ने छात्र-छात्राओं में जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए केबीसी के तर्ज पर क्विज़ प्रतियोगिता स्टार्ट की है जो हर शनिवार को होती है। इसमें जनरल नॉलेज से जुड़े विद्यार्थियों से 10 सवाल पूछे जाते है और जितने वाले को इनाम भी दिया जाता है।
Recommended Video

हॉट सीट पर बैठने को मिलता है मौका
इतना ही नहीं इसमें लाइफ लाइन भी होती है जिससे की हॉट सीट पर बैठने वाले छात्र-छात्राओं अपने अन्य दोस्तों की मदद से इस प्रतियोगिता को जीत सकता है। एक कम्प्यूटर के सामने शिक्षक तो दूसरे के सामने बच्चों को बैठाकर उनसे सवाल किए जाते हैं।

नव निर्माण समिति की सराहनीय पहल
ग्राम पंचायत दुधारा के ग्रामीण और लोग तारीफ के हकदार है क्योंकि इनके द्वारा नव निर्माण समिति बनाई गई जिसमे 25-26 लोग शामिल हैं और उसे स्टेशन करवाया गया, जिससे इस गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में जो चंदा इकट्ठा किया जाता हैं। उसका कुछ हिस्सा इस विद्यालय के लिए दिया जाता है जिससे विद्यालय में बैठक व्यवस्था, लाइब्रेरी, कंप्यूटर की व्यवस्था, खेल सामग्री, सहित अन्य महत्वपूर्ण चीज उपलब्ध रहे। इनका मुख्य उद्देश्य है कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वो सुविधा मिले जो कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों को मिलती है।

डिजिटल होता सरकारी स्कूल
इस स्कूल के पूर्व छात्र संतोष कुमार इंडियन आर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन जिस स्कूल में पढ़ें उसकी चिंता उन्हें आज भी है। उन्होंने बातचीत में बताया कि आजकल डिजिटल का समय है सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है।

प्रभारी प्रचार पवन कुमार पटेल ने दी जानकारी
शासकीय प्राथमिक शाला दुधारा के प्रभारी प्राचार्य पवन कुमार पटले ने जानकारी दी कि हम केबीसी की तर्ज़ पर हर शनिवार को क्विज प्रतियोगिता करवाते हैं। लेकिन उससे पहले पूरे 6 दिनों विद्यार्थियों को जनरल नॉलेज की तैयारी करवाते है। साथ ही विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले इसी को ध्यान में रखते हुए गांव वालों व शासकीय मद से बैठक व्यवस्था कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर, पुस्तकें, सहित अन्य सुविधा होने के कारण गांव के सभी बच्चें शासकीय स्कूल में ही अध्ययन करते है।












Click it and Unblock the Notifications