Balaghat News: जंगल में नक्सलियों ने बिछाई लैंड माइन, बालाघाट पुलिस हॉक फ़ोर्स सर्च टीम थी निशाने पर
मप्र के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट के जंगलों से विस्फोटक सामान मिलने का सिलसिला जारी है। पुलिस सर्च पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बिछाई गई लैंड माइन का खुलासा हुआ है। हॉक फ़ोर्स की टीम ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा विस्फोटक और सामान बरामद किया हैं। जंगल के जिस इलाके को नक्सलियों यह ठिकाना बनाया था, उसके आसपास और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एमपी के बालाघाट जिले के नक्सली इलाकों में नक्सलियों की दशशतगर्दी थम नहीं रही। ग्रामीणों को निशाना बनाने के साथ पुलिस हॉक फ़ोर्स को टारगेट करने की भी कोशिश हो रही हैं। इसका खुलासा नक्सलियों की गतिविधियों के लिए संवेदनशील जंगल के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हैं। सर्च टीम को जमीन बिछाई गई लैंड माइन मिली। जिसे डिफ्यूज किया गया। एएसपी नक्सल आदित्य प्रताप मिश्रा के मुताबिक गढ़ी थाना क्षेत्र में यह सफलता मिली है। सर्चिंग टीम को जमीन में एक स्टील की टंकी भी मिली। जिसमें बैटरी, जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, वायर और तार के गुच्छे थे। जिस तरीके से विस्फोटक का यह सामान मिला, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस सर्च पार्टियों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

दलम गुट के नक्सलियों के द्वारा यह करतूत करना बताई जा रही है। हॉक फ़ोर्स टीम को इसके कई सबूत भी मिले है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नक्सली उन्मूलन में लगी हॉक फोर्स टीम अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है । पिछले दिनों लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में जमीन के अंदर इसी तरह विस्फोटक बनाने की सामग्री मिली थी । इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में इन क्षेत्रों में नक्सलियों की हलचल भी तेज हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है उनकी टीम चौकन्नी है।












Click it and Unblock the Notifications