Balaghat News: बालाघाट लांजी के जंगल में नक्सलियों का ठिकाना पता चला, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
मप्र के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में नक्सलियों के एक ठिकाने से हॉक फोर्स टीम ने घातक विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस टीम को यह सफलता सर्च जंगल में ऑपरेशन के दौरान मिली। मलकुआ के जंगल से नक्सली साहित्य, डेटोनेटर, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित विस्फोटक बनाने का सामान जमीन में गढ़े एक ड्रम में छिपाकर रखा गया था। आशंका है कि इस ठिकाने के आसपास और भी जगह ऐसी ही सामग्री छिपी हो सकती है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा के लांजी में माओवादी संगठन सक्रिय है। नक्सलियों के कई दलों की यहां हलचल जारी है। जो सरकार और कानून के खिलाफ अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे है। संगठन के होने वाले शहीदी दिवस के वक्त भी संदिग्ध धमकी भरे पर्चे छोड़े गए थे। जिससे एक्टिव यहां की हॉक फ़ोर्स की टीम जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सर्च टीम को मलकुआ के जंगल में बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के एक ठिकाने का पता चला। जहां जमीन के अंदर एक गाड़े गए ड्रम में विस्फोटक बनाने की सामग्री छिपाकर रखी गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
बालाघाट जिले के एसपी समीर सौरभ के मुताबिक यह सामग्री दर्रेकसा दलम व मलाजखंड दलम के नक्सली सदस्यों की हो सकती है। जो यहां के जगंलों में एक्टिव है। हॉक फ़ोर्स टीम ने मौके से नक्सली साहित्य, डेटोनेटर, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित विस्फोटक बनाने अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अभी भी जंगल में की जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। कहा जा रहा है कि हॉक फ़ोर्स टीम की आहट मिलने पर कुछ नक्सली भाग निकले। पिछले कुछ दिनों पहले भी इसी तरह दो और ठिकानों का पता चला था। जहां इसी तरह जमीन में गड्ढा खोदकर ड्रम में विस्फोटक सामान छिपाकर रखा था। उससे कुछ दिनों पहले जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या भी कर दी।












Click it and Unblock the Notifications