Amit shah visit in balaghat: मंजिल पर पहुंचने गौरव यात्रा, बालाघाट में अमित शाह करेंगे शुभारंभ

Amit shah visit in Balaghat: मध्य प्रदेश में इस महीने सियासी दिग्गजों के दौरे चल रहे हैं। पीएम मोदी की विजिट के पहले गृहमंत्री शाह गुरूवार को बालाघाट जिले पहुंच रहे हैं। सरकार ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के पहले गौरव यात्रा निकालने का फैसला लिया। इस यात्रा का शाह शुभारंभ करेंगे।

इस यात्रा के कई मायने निकाल्ने जा रहे है। लेकिन बीजेपी इसे रानी दुर्गावती के शौर्य, पराक्रम को याद करने का उद्देश्य बता रही हैं। इस यात्रा की तैयारियोंको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को है। वे भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं।

Amit-shah-visit-in-Balaghat-mp

राज्य शासन ने वीरांगना के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने तथा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए 22 से 27 जून तक 5 स्थान से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की फौज का वीरतापूर्वक सामना किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराने के लिए यह यात्राएँ निकालने का निर्णय लिया गया है। ये यात्राएं बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कालिंजर फोर्ट और धोहनी सीधी से आरंभ होंगी।

सभी 5 यात्राओं का समापन 27 जून को शहडोल में होगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सिकल सेल एनीमिया से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम लॉन्च करेंगे। मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का उनके द्वारा प्रतीक स्वरूप वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी वार्ड और गांव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। सीएम ने वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की और जरुरी निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+