बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं, प्रतिमा विसर्जन जारी रखा जाए: मुख्यमंत्री

Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी में हुई घटना को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन जारी रखा जाए। धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से कराएं प्रतिमा विसर्जन कराया जाय।

cm

NIA की नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, UP में गिरफ्तार हुए 2 आरोपी, बस्तर में करते थे हथियार सप्लाई
सीएम योगी ने कहा कि सभी को सुरक्षा की गारंटी सरकार देगी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। जिनकी लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है उन्हें भी चिन्हित करें।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को अवध के कई जिलों में बवाल हुआ। बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं गोंडा और बलरामपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव हुआ। हालांकि दाेनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+