यूपी: कैदी की मौत, परिजन बोले- सुविधा शुल्क नहीं दे पाता था, इसलिए जेलकर्मियों ने कर दी हत्या

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच जेल में एक और बंदी की मौत से हड़कंप मच गया। दरअसल, एक साल के अंदर इस जेल में सात कैदियों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला 35 वर्षीय युवक का है। बताया जा रहा है कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ्य था इसके बावजूद रात में अचानक उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने जेल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है।

prisoner died in district jail bahraich

10 साल की सजा काट रहा था कैदी

विशेश्वर गंज इलाके के गांगू देवर गांव के रहने वाला राजू गैर इरादतन हत्या के मामले में मई 2017 से बहराइच जेल में सजा काट रहा था। राजू को 10 साल की सजा हुई थी। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजू के परिजनों का आरोप है कि जेल में वह नियमित रूप से सुविधा शुल्क नहीं दे पाता था, इसलिए जेल कर्मचारियों ने उसकी हत्या करवा दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डीके सिंह का कहना है कि कैदी को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

जेल अधीक्षक नहीं आ रहे सामने

न्याय की गुहार लगाने के लिए परिजनों ने एसपी से मुलाकात की। एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों ने तहरीर दी है। जांच करवाई जा रही है। वहीं, इस प्रकरण में जेल अधीक्षक टीएन त्रिपाठी मीडिया से बात करने से कतरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+