पीएम मोदी का विपक्षियों पर हमला, कहा- गठबंधन स्वार्थ का साथ, सब फाड़ेंगे एक-दूसरे का कपड़ा

Bahraich news, बहराइच। दोपहर के ढाई बज रहे थे। पंडाल में बैठी भीड़ के पसीने सर से जमीन पर टपक रहे थे। इसी बीच आवाज आई सब लोगन का राम-राम। सब जने भले हौ। बस इतना सुनते ही पूरा पंडाल मोदी-मोदी के आवाज से गूंज उठा। बहराइच पहुंचे मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद मोदी ने कांग्रेस व गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 23 मई को सारे विपक्षियों की एक्सपाइरी डेट फिक्स है।

असली पसीना उन्हें छूट रहा, जो...

असली पसीना उन्हें छूट रहा, जो...

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में आप लोग हम सभी को आशीर्वाद देने आए, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि असली पसीना उन लोगों को छूट रहा है जो मोदी हटाओ के गीत गुनगुना रहे हैं। भारत महाशक्ति बने इस पर आप सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए सरकार मजबूत होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बहराइच लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

23 मई को इनकी एक्सपॉयरी डेट पक्की

23 मई को इनकी एक्सपॉयरी डेट पक्की

विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस व महान मिलावटी लोग देश में मजबूत सरकार नहीं दे सकते। चार चरणों के चुनाव के बाद विपक्षियों का हौसला पस्त है। खिचड़ी सरकार देश को मजबूत नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सामाजिक सुरक्षा देने में जुटी है। सबको सुरक्षा, सबको सम्मान दिलाना हमारा उद्देश्य है। 23 मई को इनकी एक्सपॉयरी डेट पक्की है।

2022 तक हर गरीब के पास पक्का घर

2022 तक हर गरीब के पास पक्का घर

पीएम ने वादा किया कि 2022 तक किसी भी जाति व संप्रदाय का हो, कोई भी गरीब बिना पक्के घर के नहीं रहेगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का मुफ्त इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी तो देश की बड़ी आबादी में न उनके घर में बिजली, गैस, शौचालय व बैंक खाते नहीं थे। बैंकों से ऋण लेना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि 34 हजार करोड़ से अधिक जन-धन खाते खोलवाकर मुद्रा योजना के तहत गरीबों को रोजगार के लिए तिजोरी खोल दी गई है।इंडिया पोस्ट पेमेंट के तहत हर दरवाजे तक बैंक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव किया है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर कार्य कर रही है। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी हो, इसके लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।

राष्ट्र रक्षा के लिए अपना वोट जरूर डालें

राष्ट्र रक्षा के लिए अपना वोट जरूर डालें

पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को दिया जा रहा है। भाजपा सरकार बनने पर पांच एकड़ का नियम हटा दिया जाएगा। इसका लाभ सभी किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के हर वर्ग के लोगों के हितों का ख्याल रखती है। दिव्यांगों के लिए आरक्षण में वृद्धि की गई। दफ्तरों में उनके लिए विशेष व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सुशासन का यही रास्ता महाराजा सुहेलदेव ने दिया था। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए अपना वोट जरूर डालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+