बहराइच: मामूली विवाद में पति ने काटी पत्नी की नाक, पुलिस ने पकड़ा
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच के मोगलहनपुरवा गांव में अपनी पत्नी को विदा करने गए पति का पारिवारिक झगड़े में पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला की नाक कट गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला बहराइच की कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत पृथ्वीपुरवा हरखापुर गांव का है। हरनाम की ससुराल मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोगलहनपुरवा गांव में है। हरनाम की पत्नी 36 वर्षीय चंपा देवी अपने मायके गई हुई थी। हरनाम पत्नी की विदाई के लिए ससुराल मोगलहनपुरवा पहुंच गया। वहां पर पारिवारिक मामलों को लेकर पत्नी चंपा से कहासुनी हुई। इसी दौरान उग्र होकर हरनाम ने पास में मौजूद धारदार हथियार से पत्नी के चेहरे पर हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई। चंपा लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंपा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि ससुरालीजनों की लिखित शिकायत पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications