बहराइच में पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया, जाल में फंसने के बाद ग्रामीणों ने घेरा और वन विभाग को दी सूचना
Uttar Pradesh Bahraich Wolf News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में सोमवार की देर रात एक और भेड़िया पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा वीडियो को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था और इस जाल में भेड़िया फंस गया।
जाल में भेड़िया फंसने के बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। गिरने के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस अर्बन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और भेड़िया को पकड़ कर लेकर चली गई।

Recommended Video
पांचवा भेड़िया पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी भी एक भेड़िया बचा हुआ है। उसे भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे भेड़िए को भी पकड़ लिया जाएगा।
यह भी बता दें कि बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक गांव में बीते 2 महीने से भेड़िए द्वारा इंसानों पर हमला किया जा रहा है। इस दौरान भेड़ियों के हमले के चलते 9 बच्चों समेत कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा भेड़िए द्वारा हमले किए जाने के चलते तीन दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं। भेड़िए द्वारा लगातार हमले किए जाने के चलते बहराइच के कई गांव में ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों द्वारा रात में जाग कर परिवार की सुरक्षा की जा रही है।
पूर्व में पकड़े जा चुके हैं चार भेड़िए
वन विभाग की अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल के दौरान ड्रोन कैमरे में बहराइच में 6 भेड़िए कैद हुए थे। वन विभाग की टीम द्वारा चार भेड़िए पकड़े गए थे, जिसमें एक भेड़िए की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो वीडियो लखनऊ चिड़ियाघर और एक भेड़िया को गोरखपुर चिड़ियाघर में रखा गया है।
सोमवार को पांचवा भेड़िया पकड़ा गया है। उसे पिंजरे में कैद करके वन विभाग के अधिकारी लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि भेड़िए को जल्द ही किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा। पकड़े गए भेड़िए को लेकर वन विभाग की टीम बहराइच वन विभाग कार्यालय में पहुंची है और कागजी कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications