CM योगी ने बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया, बांटी राहत सामग्री

बहराइच, 03 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की और उनको राहत सामग्री बांटी। मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने अपने 3 दिन का आगामी कार्यक्रम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए और प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राहत सामग्री की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया है। सीएम ने कहा कि बहराइच में राहत कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहा है।

Recommended Video

    Flood Situation in UP: CM Yogi ने Flood Affected Area का किया हवाई सर्वेक्षण | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi conducted aerial survey of flood affected areas in Bahraich

    बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को मिलेगा 4 लाख

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ ईकाई को हर ज़िले में तैनात किया गया है। अगर किसी की बाढ़ के पानी में डूबने या किसी हिंसक जानवर के काटने से मौत होती है तो पीड़ित परिवारों को तत्काल 4 लाख रुपये उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

    यूपी के पूर्वी हिस्से में बाढ़ का कहर

    बता दें, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस वजह से लाखों लोग प्रभावित है। जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। गोरखपुर, बहराइच, गोंडा में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। गोरखपुर में राप्ती और रोहन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। बीते दिन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से पुरानी बीमारियों के रोगियों के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो इलाके प्रभावित नहीं हैं, वहां के कर्मचारी और गांवों के डॉक्टर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+