बहराइच: हाईवे किनारे पेड़ से टकराई बेकाबू कार, चार की मौत, छह लोग घायल
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार में 10 लोग सवार थे, जो सिद्धार्थनगर जा रहे थे।

हादसा बुधवार की सुबह करीब साढ़ तीन बजे बहराइच-सीतापुर हाइवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पिकेट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। जिसमे एक 10 वर्षीय बच्ची व दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, गंभीर रूप से घायल सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर एक और ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने ने दो लोगों की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि यह कार हरिद्वार से सिद्धार्थ नगर जिले के तेतरा बाजार जा रही थी, जिसमें 10 लोग सवार थे। चार लोगों की मौत हो गई है। छह लोगों का इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि शायद कार के ड्राइवर को झपकी आ गई, इसी वजह से कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
पुलिस की मानें तो नीता देवी (42), निशा (7), मिश्रावती (44) और रीता देवी (40) की मौत हो गई है। तो वहीं, विकास (32), अंकित (17), संगीता (23), विशाल (15), सच्चिदानंद पाठक (30) और दिलीप कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications