प्यार के खातिर रुबीना से रूबी बनी मुस्लिम युवती ने शेष अवस्थी संग लिए 7 फेरे, बोली- 'जज साहब मैं बालिग हूं'

Bahraich News: बहराइच जिले में रुबीना खान और शेष अवस्थी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के इस रिश्ते के लिए लड़की के घर वाले राजी नहीं हुई तो दोनों मुंबई भाग गए और शादी कर ली।

Bahraich News

Bahraich News: मोहब्बत की राह में जब धर्म आड़े आया तो एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी की खातिर मजहब की सभी दीवारें तोड़ दी और शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। लव मैरिज (Love marriage) के लिए मुस्लिम युवती रुबीना खान ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और रूबी बन गई। रुबीना से रूबी बनी युवती ने अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी से मुंबई के एक मंदिर में शादी रचा ली।

लव मैरिज का यह मामला बहराइच जिले की कोतवाली देहात इलाके के शिवपुरा गांव का है। रुबीना खान और शेष कुमार अवस्थी एक ही गांव के रहने वाले है और दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दोस्त हो गई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान शेष कुमार अवस्थी और रूबीना खान ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलग-अलग समुदाय से तालुक रखते थे तो उनके सामने कुछ मुश्किलें आई।

इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लव मैरिज के लिए रुबीना खान ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। रुबीना खान से रूबी बनी मुस्लिम युवती ने शादी करने के लिए शेष कुमार अवस्थी के साथ लगभग 15 दिन पहले मुंबई चली गई थी। जब इस बात का पता रुबीना के परिजनों को चला तो उन्होंने शेष कुमार अवस्थी के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा तक दर्ज करवा दिया। रुबीना के परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी नाबालिग है और पढ़ी-लिखी नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूबीना के परिजनों ने शेष पर उसको बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। वहीं, गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और रुबीना खान और शेष कुमार को 3 जून को जज साहब के सामने पेश किया गया।

इस दौरान रुबीना ने कहा, 'जज साहब मैं बालिग हूं, मुझे अपना फैसला करने का पूरा अधिकार है। मैंने अपनी इच्छा से अपना मजहब को छोड़ कर हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।' वहीं रुबीना खान उर्फ रूबी ने कोर्ट के समक्ष अपनी मार्कशीट भी दिखाई। जिसमें उसकी उम्र 18 साल बताई गई है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की परमीशन दे दी।

6 जून को वकील दिनेश सिंह जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाए। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई है। वहीं, परिजनों के विरोध के बावजूद रुबीना खान ने शेष कुमार अवस्थी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर हिन्दू धर्म को अपना लिया। रुबीना खान से रूबी बनी मुस्लिम युवती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुझे हिंदू धर्म पसंद है। उन लोगों की रस्में, त्यौहार मुझे भी देखने का मन करता था, उनको करने का मन करता था।

रूबी ने बताया कि जब मेरी मुलाकात शेष से हुई तो मैं इन चीजों को और अच्छे से समझ पाईं। कई बार तो शेष त्यौहारों पर मेरे लिए कपड़ें भी लेकर आते थे। हमें पता था मेरा परिवार इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होगा। तभी हम दोनों शादी करने के लिए मुंबई चले गए थे। वहीं, दोनों की शादी के बाद लड़के के पिता का कहना है कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं। उनके परिवार ने रूबी के दिल से अपनाया है। उनको फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस धर्म की है। हमारे लिए तो वो अब हमारी बहू है। मेरा तो आशीर्वाद दोनों के साथ है। दोनों हमेशा साथ रहें, खुश रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+