UP: कोचिंग से लौट रही छात्रा पर दरिंदे ने फेंका तेजाब, 54 फीसदी झुलसी, हालत गंभीर
Acid Attack on girl in Bahraich: बहराइच। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। रामपुर (Rampur) के बाद बहराइच (Bahraich) में एसिड अटैक (Acid Attack) का मामला सामने आया है। यहां एक दबंग ने सरेआम कोचिंग से घर जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। आनन-फानन में छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं, लेकिन छात्रा की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तेजाब से छात्रा 54 फीसदी झुलस गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच करने में जुटे हुए हैं।

कोचिंग से लौटते वक्त छात्रा पर फेंका तेजाब
नगर कोतवाली अंतर्गत नजीरपुरा मोहल्ले की रहने वाली छात्रा सोमवार को अपने कोचिंग क्लास के लिए काजीपुरा गई थी। वापस घर लौटते समय उसे अचानक एक लड़के ने रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। छात्रा मदद के लिए चिल्लाई और रोने लगी, जिसके बाद लोग मौके पर जमा हो गए और उसे अस्पताल पहुंचाया। लड़की के पिता तारिक अली ने बताया कि उनकी बेटी कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, इसी दौरान किसी ने उस पर तेजाब फेंका है।
दाहिना हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलसा
छात्रा का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के ऊपर केमिकल का अटैक किया गया है, जिसकी वजह से उसका दाहिना हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। छात्रा का इलाज किया जा रहा है। छात्रा पर केमिकल अटैक के बाद शहर वासियों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़की का इलाज चल रहा है और उसके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications