Video: कॉलेज का गेट बंदकर छात्राओं ने मनचले की निकाल दी सारी हीरोगीरी, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बागपत। यूपी के बागपत में एक युवक को छात्राओं के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। परेशान आकर छात्राओं ने मनचले को डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बागपत जिले के धरम सिंह इंटर कॉलेज की है। यहां गुस्साई छात्राओं ने लड़कों की पिटाई करने से पहले कॉलेज के मेन गेट को बंद कर दिया और फिर जमकर डंडों से धुनाई की। अंत में युवक को स्कूल की छत से कूदकर भागना पड़ा। मनचले की पिटाई के लिए छात्राओं को उनके टीचर का भी साथ मिला।

viral video of the boy beaten by college girls in bagpat in up

ये पूरा मामला कोतवाली बड़ौत इलाके के बड़कागांव का है। जहां धर्म सिंह सरस्वती बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से मनचले युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जिनकी वजह से छात्राओं का कॉलेज में आना-जाना भी दूभर हो रहा था। इतना ही नहीं गांव का ही रहने वाला एक दबंग युवक तो छात्राओं से छेड़छाड़ करने के लिए कॉलेज में ही घुस आया ओर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसे सबक सिखाने के लिए छात्राओं ने कॉलेज का दरवाजा बंद कर आरोपी मनचले को घेरकर डंडों से दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ नजर आया ओर अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज में इधर उधर भागने लगा। अंत में छत से कूदकर वहां से भाग निकला। कॉलेज में हुई इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़कियों ने अपना चेहरा ढक रखा था।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूना, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+