मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूना, मौत
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक फाइनेंसर एवं प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उनके सिर में करीब तीन गोलियां लगी थीं। इस भयावह घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बीते रविवार की शाम एक बाइक पर आए थे और उन्होंने खतौली शहर में 40 साल के नीरज चौहान को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।

दरअसल यह मामला थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां जीटी रोड स्थित घंटाघर के पास मोहल्ला गणेश पुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान अपने घर में बैठा था। उसी दौरान अज्ञात हमलावर आए और नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद नीरज जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।

परिजनों ने लोगों के सहयोग से नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां नीरज की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय नीरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- यूपी: सड़क पर रौंदी गई मां और दुधमुहे बेटे की जिंदगी, दर्दनाक हादसा
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications