बागपतः सपना चौधरी के गाने पर पिस्टल लहराता हुआ नजर आया युवक, वीडियो हो गया वायरल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अवैध पिस्टल के साथ हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी के गाने के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है । वायरल वीडियो छपरौली क्षेत्र का है, जहां 9 एमएम का पिस्टल हाथ मे लेकर हथियार प्रदर्शन करते हुए युवक ने पहले वीडियो बनाया और उसको अब सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है । जो छपरौली थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप फेसबुक पर जमकर वायरल हो रहा है।

uttar pradesh baghpat sapna chowdhary song video viral boy dance

वीडियो में दिख रहा युवक स्थानीय नेता का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल एसपी बागपत ने मामले में जांच कराकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिया है। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया स्थानीय थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है। एएसपी का कहना है कि जल्द मामले में जांच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा ।

दरअसल वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां सचिन शर्मा नाम के युवक ने अवैध 9 एमएम के पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर उसको वायरल कर दिया। युवक अपने एक साथी के साथ मकान में लेटा है और एलसीडी पर सपना चौधरी का गाना बजा कर पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है। युवक का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+