बागपतः पुलिस ने छापेमारी कर 41 जमातियों को किया गिरफ्तार, बंगाल और असम के रहने वाले
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सिंघावली अहिर थाना पुलिस में डोला गांव में छापामारी कर 17 जमाती को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके की उमर मस्जिद से गिरफ्तार किया है। यह सभी जमाती असम के रहने वाले हैं, जो मार्च के महीने में जमात पर बागपत के ढोला गांव आए थे। यह सभी लोग लॉकडाउन होने के कारण मस्जिद में ही फंस गए थे, जिन्हें आज पुलिस ने पहचान कर हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराने के बाद इंटर कॉलेज में किया जाएगा और अब इनके खाने पीने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की तरफ से एक ही जाएगी। दरअसल बागपत के डोला गांव मे सिंघावली अहिर थाना पुलिस ने छापेमारी की, जहां मस्जिद से पुलिस ने 17 हिरासत में लिए हैं और अब उनको मेडिकल के लिए भेज दिया है। इन सभी 2 का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस इनको 1 जगह पर क्वॉरंटाइन करेगी।
जबकि 24 जमातियों को शहर कोतवाली इलाके की उमर मस्जिद से गिरफ्तार किया है, जो स्थानीय लोगो के घर मे छिपकर रह रहे थे। सभी जमातियों को फिलाहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका मेडिकल प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसके। बाद सभी जमातियों को बालैनी क्षेत्र स्थित एक कॉलिज में आइसोलेटे किया जाएगा। पुलिसाधिकारी के मुताबिक अभी तक 41 लोगो को आइसोलेट किया जा रहा है। और अभी भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications