इंदौर में डॉक्टरों पर हुई पत्थरबाजी पर बोलीं 'शूटर दादी', स्‍वास्‍थ्य कर्मि‍यों पर पथराव याद रखा जाएगा

बागपत। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की जांच करने पहुंची स्‍वास्‍थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। डॉक्टरों की टीम पर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो से लोगों की पहचान कर पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्‍वास्‍थ्य विभाग की टीम पर हुई पत्थरबाजी को लेकर लोगों में गुस्सा है। शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर ने इस पत्थरबाजों को गधा बताते हुए एक कहावत कही है।

shooter dadi chandro tomar reaction on indore medical team attacked

Recommended Video

    Indore pelt stone: Coronavirus की जांच करने गई Medical team पर पथराव, चौतरफा निंदा | वनइंडिया हिंदी

    'गधे कु दिया नून, गधा कह मेरी आंख फोड़े'

    दादी चंद्रो तोमर ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, इस पत्थरबाज़ी से एक कहावत याद आ गई, 'गधे कु दिया नून, गधा कह मेरी आंख फोड़े'। इसका मतलब गधे के लिए अगर अच्छा काम करो तो भी वह यही सोचता है कि उसके साथ गलत किया जा रहा है। शूटर दादी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि स्‍वास्‍थ्य कर्मियों पर पथराव याद रखा जाएगा।

    इंदौर में डॉक्टरों की टीम पर किया गया था हमला

    ऐसे समय में जब दुनिया डॉक्टर को भगवान मान कर पूज रही है, उसी समय इंदौर में डॉक्टरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। इंदौर के छतरीपुरा थाना इलाके में जब डॉक्टर्स की टीम तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के साथ मरीजों की जांच करने के लिए पहुंची तो उसी समय वहां के लोगों ने डॉक्टर्स की टीम पर हमला कर दिया और पथराव कर दिया। पत्थरों के साथ ही लाठी-डंडे और पाइप से पिटाई भी कर दी। हमले में दो महिला डॉक्टर घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों के पांव में पत्थर से चोट लगी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+