शूटर दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिट‍िव, सांस लेने में परेशानी पर अस्‍पताल में भर्ती

बागपत, अप्रैल 27: 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर अंतरराष्‍ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रो तोमर ऑफ‍िशि‍यल ट्व‍िटर हैंडल पर उनके पर‍िवार की ओर से यह जानकारी दी गई है। दादी चंद्रो तोमर यूपी के बागपत की रहने वाली हैं। उनकी उम्र 89 साल है। चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया, तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतीं। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है। चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर 'सांड की आंख' नाम से एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने भूमिका निभाई है।

shooter dadi chandro tomar positive for covid 19

दादी चंद्रो के ट्विटर पेज पर लिखा गया है, 'दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं. ईश्वर सबकी रक्षा करे - परिवार।' चंद्रो तोमर के ट्विटर हैंडल से किए गए इस ट्वीट पर बॉलीवुड, खेल जगत और दूसरे सेलिब्रिटी ने भी कमेंट करते हुए उनकी सलामती की दुआएं मांगी हैं। चंद्रो के पुत्र विनोद तोमर ने बताया कि अब माताजी की तबीयत में काफी सुधार है। डॉक्‍टरों ने कुछ टेस्ट कराए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज शाम को या बुधवार सुबह आ जाएगी। उपचार में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। डॉक्‍टरों से बातचीत के बाद उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

कंगना रनौत ने की जल्‍द ठीक होने प्रार्थना

शूटर दादी के कोरोना पॉजिट‍िव होने की जानकारी म‍िलने के बाद बॉलीवुड, खेल जगत और अन्‍य सेलिब्रिटी भी कमेंट करते हुए उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट में ल‍िखा, 'प्रार्थना करते हैं दादी जी जल्द ठीक हो कर घर वापिस आएं।' एक्‍टर अनूप सोनी ने ल‍िखा, 'ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+