Baghpat: पहले धर्म परिवर्तन कर बनी हिन्दू, प्रेमी से रचाई शादी, अगले ही दिन कांवड़ भरने पहुँच गई हरिद्वार
यूँ तो हर रोज प्रेम प्रसंग से संबंधित मामले मीडिया या सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमे युवती ने पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार चले गए। बताया जा रहा है दोनों अगल-बगल के गाँव के ही रहने वाले हैं।
पहले हिन्दू प्रेमी से शादी रचाई, फिर कांवड़ भरने चली गई
दरअसल, बागपत जनपद के अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का सिंघावली अहीर क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। युवती ने सोमवार सुबह को पहले धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद दोनों बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

परिजनों को भिजवा दिया सर्टिफिकेट
जानकारी अनुसार दोनों ने सोमवार को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद परिजनों को शादी के प्रमाण पत्र भेज दिया। इस बारे में दोनों ने अपने घर फोन करके भी बताया। बताया जा रहा है कि शादी करने के बाद दोनों हरिद्वार कांवड़ लेने चले गए हैं। हालांकि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए अभी दोनों की कांवड़ यात्रा की तस्वीरें सामने नहीं आई है। उधर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कोशलेंद्र यादव का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications