दहेज के लिए पत्नी का हाथ तोड़ा, फिर बदसूरत कहकर दिया तीन तलाक

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन तलाक का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले तो दहेज की मांग की, फिर हैवानियत करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद उसे बदसूरत बताते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, बागपत के सिंघावली अहीर गांव में रहने वाली साईन पुत्री दिलशाद का निकाह 31 मार्च को गाजियाबाद के अशोक विहार लोनी के रहने वाले आजाद से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज में दो रुपए और कार की डिमांड की जाने लगी। साईन ने दहेज लाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

मारपीट कर तोड़ दिया हाथ

मारपीट कर तोड़ दिया हाथ

यही नहीं बीते दिनों उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद गांव के बाहर फेंक दिया। यहीं पर पति उसे तीन तलाक देकर चला गया। महिला का कहना है कि शादी में काफी दान दहेज दिया गया था।महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन पीड़िता को लेकर सिंघावली अहीर थाने पहुंचे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी पति आजाद, सास गुलिस्ता, ससुर अशलम, ननद शीबा और देवर अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+