बागपत: प्रेमिका की दहलीज पर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, अपहरण करने आया था वो

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका का अपहरण करने आए एक प्रेमी की उसकी दहलीज पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को अगवा करने के लिए आया था। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

man beaten to death by villagers in Baghpat

वारदात रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव की है। यहां दोघट का रहने वाला कपिल अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। परिजनों का आरोप है कि कपिल ने पूर्व में भी लड़की को अगवा कर ले जाने की धमकी दे रखी थी। जिसके बाद वह रात अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और कई राउंड फायरिंग कर गांव में सनसनी फैला दी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने उसको घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कपिल के साथी उसको छोड़ कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर बागपत पुलिस के सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि इस घटना में युवती के पिता को भी गोली लगी है।

सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि कपिल दोघट निवासी का शव मिला है। कपिल के ऊपर आरोप है कि वो लड़की को काफी समय से शादी के लिए परेशान कर रहा था। उसके आने की खबर उसके युवती के परिजनों को लगी थी, जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि युवती के दो ताऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर में दो साधुओं की गला रेतकर निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+