बागपत: दबंगों ने महिला से की रेप की कोशिश, अब जिंदा जलाने की दे रहे धमकी, पीड़िता ने मांगी इच्छामृत्यु
बागपत। यूपी के बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर कलेक्ट्रेट पहुंच इच्छामृत्यु की मांग की है। दरअसल, महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी और विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई थी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन काफी समय बीत जाने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातर उन्हें परेशान कर रहा है और कभी जिंदा जलाने की तो कभी बच्चों के अपहरण की धमकी दे रहा है। वह इसकी शिकायत कई बार थाना पुलिस सहित बड़े अधिकरियो तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार तक नहीं किया।
अब महिला ने इच्छामृत्यु की मांग करते हुए डीएम से गुहार लगाई है। डीएम बागपत ने महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के मुताबिक, महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन प्रथमदृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications