बागपत में जहरीली शराब पीने से 24 घंटे में 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से पांचों की मौत हुई है। मामला जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जहरीली शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिसका खामियाजा 5 लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। पुलिस अधिकरियों के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई है, उन सभी ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौके के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

five people lost life due to spurious liquor in baghpat

कल से अब तक 5 लोगों की मौत

दरअसल, मामला थाना चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल गांव का है, जहां गुरुवार की सुबह गांव के ही रहने वाले श्यामलाल नाम के शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की बात कही थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी लगी कि गांव में कल से अब तक 5 लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। बिना सूचना दिए ही परिजनों ने कल शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

गांव का एक शख्स कर रहा शराब का अवैध कारोबार

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। गांव का ही एक शख्स गांव में शराब का अवैध रूप से कारोबार कर रहा है। जिसकी कई बार पुलिस को भी सूचना दी जा चुकी है। वहीं, पुलिस अधिकरियों के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई है, सभी शराब का सेवन करते थे और गांव के ही सरकारी ठेके से उनके द्वारा शराब खरीदी गई थी। फिलहाल, मौत की असल वजह क्या है, इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+