Baghpat: सांप को मारने के आरोप में युवक पर दर्ज हुई FIR, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
बागपत जिले में एक शख्स पर सांप की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा वन रक्षक की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है। सांप की हत्या का मामला सामने आने के बाद सांप के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक शख्स पर 12 फीट लंबे सांप की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा वन रक्षक की शिकायत के बाद दर्ज हुआ है। सांप की हत्या का मामला सामने आने के बाद सांप के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें सांप की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पुलिस युवक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
हालांकि अभी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। यह पूरा मामला बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव का हैं। यहां रामशरण नाम के एक युवक के मकान में 12 फीट लंबा सांप निकला था। जिसे गांव के ही युवक सुवालीन ने भाले से कूंचकर कर मार डाला था। सांप को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करा दिया।
वन विभाग ने सांप के शव को तलाश कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। सीओ सदर के मुताबिक, आरोपी युवक सुवालीन के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। सांप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें लाठी-डंडों और भाले से मारने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों यूपी के ही बदायूं में एक चूहे के पोस्टमॉर्टम का मामला सामने आया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications