स्क्रीन पर Sunny Deol और सिनेमा हॉल में दर्जनों युवाओं का Gadar, Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई गदर 2 मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए थिएटरों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इसी बीच यूपी के बागपत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे मूवी देखने गए दो गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते सिनेमा हॉल किसी युद्धभूमि में तब्दील हो गया।
बता दें कि यह पूरा मामला बागपत के बड़ौत में स्तिथ आई मियुजिका हाल का है। वीडियो फिल्म रिलीज होने के अगले दिन यानी शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार शनिवार को कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर फिल्म का शो देखने सिनेमा हॉल पहुंचे और अंदर हंगामा करने लगे। वहीं जब अन्य दर्शकों ने उन्हे शांत रहने को कहा तो मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, जब तक मल्टीप्लेक्स के गार्ड अंदर पहुंचे, तब तक मामला शांत हो चुका था।

वहीं, मौके पर मौजूद किसी दर्शक ने घटना का वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के लाईव विडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लगभग आधा दर्जन युवक एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान पीछे मूवी भी चल रही है। एक तरफ स्क्रीन पर सनी देओल खलनायकों को धो रहे हैं, तो वहीं स्क्रीन के बाहर दर्शक आपस में लात घूंसे चला रहे हैं। हालाँकि, इस मामले में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications