कुत्ते के तेहरवीं संस्कार की अनोखी तस्वीरें, हवन के बाद दावत खाकर लोग बोले: 'बहुत वफादार था टॉमी'

कहते हैं इंसान के सबसे वफादार दोस्तों में से एक कुत्ता होता है। जो लोग अपने घर में कुत्ता पालते हैं, वो उसे अपने घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। वहीं यूपी के बागपत में एक गली के कुत्ते की मौत पर पूरे मोहल्ले ने मातम मनाया। इन लोगों ने टॉमी उर्फ मुन्ना की आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं और ब्रह्म भोज का आयोजन भी किया।

सबका लाडला था टॉमी
बता दें कि बागपत के बड़ौत क्षेत्र अंतर्गत बिजरौल गांव के एक मोहल्ले में रहने वाले नीटू कुमार ने बताया कि मोहल्ले में लगभग 12 साल से एक कुत्ता रह रहा था, जिसका नाम टॉमी रखा था। कुछ लोग उसे मुन्ना कहकर भी बुलाते थे। टॉमी गली में सभी का लाडला था। वह पूरी रात मोहल्ले की रखवाली करता था। किसी भी अनजान व्यक्ति को मोहल्ले में घुसने नहीं देता था। जिस कारण रात के समय मोहल्ले के लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करते थे।

dog tommy alias munna Thirteenth ceremony was celebrated in baghpat

बीमारी के चलते टॉमी की मौत
उन्होंने बताया कि सभी मोहल्ले के लोग कुत्ते काे लाड़ प्यार से रखते थे। बीमार होने पर उसका उपचार कराया जाता था। कई बार बच्चे उसे चश्मा भी लगाकर उसकी फोटो भी खींचते थे। लेकिन इसी 6 अगस्त को बीमारी के कारण टॉमी का देहांत हो गया। जिसके बाद बेहद ही भारी मन से लोगों ने उसके शव को दफनाया और उसी समय तेरहवीं करने का निर्णय लिया गया।

dog tommy alias munna Thirteenth ceremony was celebrated in baghpat

हवन, ब्रह्म भोज, दी गई श्रद्धांजलि
गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह हवन हुआ। इसके बाद सामूहिक ब्रह्म भोज का आयोजन भी किया गया। वहीं कुर्सी पर कुत्ते के चित्र के सामने पुष्प अर्पित करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी गई। उसकी अच्छाईयों पर चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि टोमी वफादार था। उसकी मौत के बाद मोहल्ले के लोग दुखी है। गांव वालों का कहना है कि टॉमी की अच्छाइयों के कारण पूरा गांव उसे आज याद कर रहा है।

dog tommy alias munna Thirteenth ceremony was celebrated in baghpat
dog tommy alias munna Thirteenth ceremony was celebrated in baghpat
dog tommy alias munna Thirteenth ceremony was celebrated in baghpat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+