मजदूरों के परिवारों को कैद कर ईंट-भट्टा मालिक करा रहा था काम, धेला भी नहीं दिया!
Uttar pradesh news (बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ईंट-भट्टा मालिक ने मजदूरों के परिवारों को कैद कर अपना काम कराया। उसने महिला व बच्चों समेत 23 लोगों को एकत्रित किया, काम पूरा कराने के बाद मेहनताना भी नहीं दिया। पीड़ितों की डीएम से शिकायत होने पर तहसीलदार ने श्रम विभागाधिकारियों के साथ मिल उन्हें बंधनमुक्त कराया। वहीं, आरोपी भट्टा मालिक मौके से फरार हो गया।

मामला खेकड़ा तहसील इलाके का है, जहां क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास मनोज सिंह नाम के एक शख्स का एमकेएफ नाम से ईंट भट्ठा है। यहां मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले 4 परिवारों को मजदूरी करने के लिए लाया गया था। जिनमें महिलाओं व बच्चों समेत 23 लोग शामिल थे। जो यहां पर मजदूरी कर रहे थे, लेकिन उसके बाद कई महीने बीत जाने पर भी उन्हें मजदूरी के रुपये नही दिए गए। उन्हें बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था। किसी तरह ईंट-भट्टा मालिक और उसके गुर्गों की शिकायत पीड़ित अलीहसन के लड़के आजाद ने डीएम बागपत कर दी।
डीएम तक शिकायत पहुंची तो हरकत में आये खेकड़ा तहसील के तहसीलदार और श्रम परिवर्तन अधिकारी ने ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। वहां से तमाम मजदूरों को बंधनमुक्त कराया गया। वहीं, केस पुलिस तक पहुंचा गया है।












Click it and Unblock the Notifications