यूपी में प्रेमी ने किया प्रेमिका का ऐलानिया कत्ल, बीच बाजार चाकू से रेत दिया गला, फिर पहुंचा थाने

बागपत, 24 फरवरी: उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को एक युवक ने ऐलानिया कत्ल की वारदात को अंजाम दे डाला। मामला नगर के यमुना रोड पर बीच बाजार का है। एक युवक ने सरेआम छात्रा की चाकू से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद बेखौफ पैदल ही चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपित ने दो दिन पहले युवती की हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपित समत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

boyfriend impaled girlfriend on road in baghpat uttar pradesh

बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी युवती

नगर की झंकार गली के एक शख्स की सात पुत्रियों में सबसे छोटी 20 वर्षीय बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। युवती अपनी 12 वर्षीय भांजी के साथ गुरुवार सुबह बाजार में सामान लेने जा रही थी। वह यमुना रोड पर गुरुद्वारे वाली गली के पास पहुंची थी तभी युवक रिंकू कश्यप वहां आ गया और चाकू से दीपा की गर्दन रेत दी। वहां मौजूद लोग दीपा को लहूलुहान हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली पहुंचकर युवक ने कबूला जुर्म

रिंकू कश्यप बेखौफ होकर चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसका आठ सालों से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर झगड़ा होने पर उसने युवती की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने कोतवाली में आरोपित रिंकू, उसकी मां, बहन, छोटे भाई समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक रिंकू पुत्र सुनील कश्यप ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दीपा की हत्या की है। आरोप है कि दो दिन पहले की आरोपित रिंकू व उसकी माता, बहन व छोटे भाई ने घर पर पहुंचकर युवती को जान से मारने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+