दिल्ली के युवक का शव बागपत में मिला, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचला

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार की सुबह एक शव खेत में पड़ा मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार लाकडा के रूप में हुई है।

body found in Baghpat district

एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मीतली गांव में आज सुबह 30 वर्षीय एक युवका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था। ग्रामीणों ने सुबह 100 नंबर कर कॉल कर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है।

वहीं, मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कृष्ण कुमार लाकडा निवासी दिल्ली के रुप में हुई है। एसपी की मानें तो कृष्ण कुमार की कहीं और हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+