साक्षी महाराज ने की मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की मांग, कहा- PAK से ज्यादा भारत में है आबादी

sakshi maharaj controversial statement: बागपत। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भारत के मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से मुसलमानों का अल्पसंख्यक का दर्जा तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की है। वहीं, किसान आंदोलन को पर राजनितिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर की तरह कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है।

bjp mp sakshi maharaj statement on muslim population and farmers

पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनंसख्या

दरअसल, उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बागपत पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त पाकिस्तान की आबादी से ज्यादा हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनंसख्या है। क्योंकि जहां पाकिस्तान की जनसंख्या 32 करोड़ है, वहीं सिर्फ हिंदुस्तान में मुसलमानों की जनसंख्या 20 करोड़ पहुंच गई है जो चिंता का विषय है और वो अपनी सरकार से तत्काल अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त करने की मांग करते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि देश में जमीन घटती जा रही है और जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है।

किसान आंदोलन को लेकर राजनितिक दलों पर बोला हमला

किसान आंदोलन को लेकर भी साक्षी महाराज ने राजनितिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कृषि बिल को लेकर बात करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। कृषि बिल को लेकर भी कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल को सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। लेकिन अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए भोले भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+