भाजपा विधायक की जान को खतरा, योगी सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई, कुख्यात सुनील राठी से मिली धमकी की जांच शुरू
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक योगेश धामा ने डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी सुनील राठी से अपनी जान को खतरा बताया था जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताया कि सुनील राठी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उन्हें अपराधियो को ध्वस्त करने का आश्वासन दिया। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के मोबाइल उपयोग करने की जांच के लिए उन्होंने अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी। यूपी के डीजीपी को भी पत्र लिखकर विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। एसपी के मुताबिक, भाजपा विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है और धमकी देने की मामले की जांच सोओ सदर को सौंप दी गई है।

एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक को मिली धमकी की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह करेंगे। भाजपा विधायक ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी में बताया था कि उन्होंने सुनील राठी के रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद बालू खनन का पट्टा निरस्त हो गया था। इसके बाद सुनील राठी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। भाजपा विधायक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सुनील राठी बागपत में युवाओं को अपराध की तरफ धकेल रहा है और उनके हाथ में हथियार थमा रहा है। तिहाड़ जेल में रहकर वह गुर्गों से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बात करता है। वह खौफ का माहौल बनाकर जिला पंचायत और प्रधानी के चुनाव को प्रभावित करना चाह रहा है।
सुनील राठी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, सुनील राठी बागपत से अपनी मां राजबाला को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाना चाहता है। वह इस चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है। जिला पंचायत चुनाव के कारण हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में भी सुनील राठी का नाम पुलिस जांच में सामने आया है। सुनील राठी बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications