Baghpat News: होटल में सोए रसोइये को कोबरा ने डसा, CCTV में कैद हुई मौत से पहले की आखिरी झलक

Baghpat News: यूपी के बागपत ज़िले के लूंब गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के एक होटल में काम करने वाला 17 वर्षीय किशोर रसोइया मनोज, रात को होटल में सो रहा था, तभी एक ज़हरीले कोबरा ने दो बार डस लिया।

उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना होटल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सोते हुए शख्स के उपर सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है।

Baghpat News teenage boy life lost

मनोज गांव के ही एक छोटे होटल में काम करता था और रोज़ की तरह शुक्रवार को भी वह होटल में ही सो गया था। आधी रात के बाद करीब 3:30 बजे कमरे में एक कोबरा सांप घुस आया और मनोज के हाथ पर डस लिया। नींद में डसे जाने के बाद वह जागा, लेकिन कुछ समझ न आने पर दोबारा सो गया।

कुछ ही देर में कोबरा सांप ने दोबारा हमला किया और इस बार मनोज के पेट को निशाना बनाया। इस बार दर्द की तीव्रता से वह पूरी तरह उठ गया और बिस्तर पर सांप को देखकर घबरा गया। उसने तुरंत होटल मालिक को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया।

डॉक्टर के पास पहुंचते ही बिगड़ी हालत

होटल मालिक उसे लेकर किरठल गांव के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जैसे ही इलाज शुरू किया, मनोज की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया गया कि मनोज दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। परिवार की आर्थिक हालत पहले से ही कमजोर थी, और इस घटना ने उनके हालात और बिगाड़ दिए हैं।

CCTV में कैद हुआ कोबरा का हमला

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कोबरा के कमरे में घुसने और मनोज को डसने की घटना साफ दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। लोग हैरान हैं कि एक ज़हरीला सांप होटल में कैसे घुस गया।

बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने कोबरा सांप को खोजकर पकड़वा दिया। गांव के प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि मनोज बेहद मेहनती और जिम्मेदार लड़का था। उसके अचानक यूं चले जाने से पूरा गांव दुखी है।

प्रधान समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे इस कठिन समय में थोड़ा राहत पा सकें। मनोज का बड़ा भाई अनुज दिहाड़ी मजदूर है और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+