Baghpat : 'यार मेरा तितलियां वर्गा !' पंजाबी गाने पर देशी ठुमका, सोशल मीडिया पर वायरल हो गए 'चच्चा जान'
उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाले एक शख्स का तित्तलीयां गाने पर एक डांस वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि अब तक मिलियन से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो को देख चुके हैं।

आज के बदलते दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं। जहां रातों रात न जानें कौन और कब वायरल हो जाए। ऐसे ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाले एक शख्स के साथ जिनका एक डांस वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि अब तक मिलियन से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो को देख चुके हैं। इन जनाब के डांस स्टेप की हर कोई तारीफ़ कर रहा हैं और अब लाखों लोगों के मोबाईल यूजर्स द्वारा ये वीडियो शेयर किया जा चुका हैं। पंजाबी गाने की धुन पर ये जनाब जमकर थिरकते और वाहवाही लूटते नज़र आ रहे हैं।
Recommended Video

जाने कौन हैं पंजाबी गाने पर देशी तड़का लगाने वाले जनाब
सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले इन जनाब के बारे में हर कोई जानने को बेताब हैं कि आखिर ये जनाब हैं कौन। कोई इन्हे नेता बता रहा है तो कोई फौजी। दरअसल ये जनाब हैं अजय शर्मा, जो पेशे से एक सरकारी अध्यापक हैं। अजय शर्मा मूलतः बड़ौत तहसील क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर के रहने वाले हैं। जो जनपद के ही बालैनी क्षेत्र के एक स्कूल में अध्यापक हैं। बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन पूर्व अजय शर्मा के भतीजे की शादी थी। जिसकी बारात शामली जनपद के एक गांव में गई थी। जहां डीजे पर डांस करते वक़्त उनका ये वीडियो रिकॉर्ड हुआ जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो देखने के बाद स्ट्रेस छूमंतर हो गया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स का कहना है कि जिस देसी अंदाज में अजय शर्मा जी ने इस गाने पर डांस किया है वह वाकई में एक दम मूड फ्रेश करने वाला है। एक यूज़र ने तो लिखा कि मई पिछले एक हफ्ते से बीमार था और मेरा स्वभाव बहुत ही चिड़चिड़ा हो गया था। बीएड पर लेते लेते मै अपना फ़ोन चला रहा था कि यह वीडियो मेरे सामने आ गई। वीडियो देखने के बाद तो मानो स्ट्रेस छूमंतर हो गया। इसके आगे इंग्लिश में उन्होंने लिखा " आई लव्ड हिज डांस "












Click it and Unblock the Notifications