बागपतः एक दिन से लापता थी मासूम, पेड़ पर लटकी हुई मिली लाश

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 12 साल की मासूम का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची की लाश पास के गांव के में उसी के दुप्पटे से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।

baghpat missing innocent girl dead body found on tree

दरअसल घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगलों में जहां कक्षा 7 की 12 वर्षीय बच्ची का शव उसी के दुप्पटे के जरिये पेड़ पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक बच्ची कल से लापता थी, जिसकी गांव में तलाश की, लेकिन सुराग नही मिला। इसके बाद पास के ही गांव मे किसी ने एक बच्ची का शव मिलने की सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने पास के ही गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के मुताबिक फ़िलहाल मुक़दमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और परिजनों शिकायत के आधार पर तफ़्तीश करने बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बागपत: चौकी इंचार्ज की सर्विस रिवाल्वर से सिपाही ने खुद को मारी गोली, SP बोले- बीमारी से परेशान था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+