बागपत: चौकी इंचार्ज की सर्विस रिवाल्वर से सिपाही ने खुद को मारी गोली, SP बोले- बीमारी से परेशान था

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने यह घटना टीकरी चौकी के कमरे में खुद को बंद कर चौकी इंचार्ज की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी समेत आला अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी की मानें तो सिपाही काफी समय से बीमारी के चलते तनाव में था।

चौकी में पड़ा था शव

चौकी में पड़ा था शव

जानकारी के मुताबिक, टीकरी चौकी के प्रभारी एसआइ भगवत सिंह और कांस्टेबल सतवीर सिंह गुरुवार सुबह करीब 9 बजे चौकी के बाहर नाश्ता कर रहे थे। बताया जाता है कि कांस्टेबल प्रवीण कुमार अपना नाश्ता लेकर चौकी के अंदर कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही कमरे में दो गोली चलने की आवाज हुई। चौकी प्रभारी भगवत सिंह और कांस्टेबल सतवीर सिंह कमरे में पहुंचे तो उनको प्रवीण कुमार का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके हाथ में भगवत सिंह की सर्विस रिवाल्वर मिली। यह देख पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस अफसरों को दी।

बीमारी से था पीड़ित

बीमारी से था पीड़ित

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव और एएसपी अनिल सिंह सिसौदिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर एएसपी का कहना है कि कांस्टेबल ने आत्महत्या क्यो की? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव की मानें तो सिपाही प्रवीण दो दिनपूर्व ही छुट्टी से लौटा था जिसके बाद कल उसके मुंह से खून आया। उसे शक था कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित है और इसी के जांच के लिए आज उसे लैब जाना था लेकिन वह नहीं गया। फिलहाल पुलिस प्रवीण की मौत की वजह बीमारी को मान रही है।

अमरोहा का था कांस्टेबल प्रवीण

अमरोहा का था कांस्टेबल प्रवीण

प्रवीण कुमार अमरोहा जनपद के गांव तरारा का रहने वाला था और वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वहीं, प्रवीण कुमार के परिजनों की मानें तो बुधवार रात फोन पर अच्छी तरह बाते की थी और दो-चार दिन में छुट्टी लेकर घर आने के लिए बोला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+