Bagpat : 5 मिनट में अपहरण 10 मिनट में क़त्ल, रोंगटे खड़े कर देगी 7 साल के मासूम की 'मर्डर मिस्ट्री'

मृतक मासूम 5 दिन पूर्व ट्यूशन से घर लौटते वक्त लापता हो गया था। हत्या का आरोप मृतक के चाचा और चचेरे भाई पर है। जिन्होंने महज 5 मिनट में अपहरण कर 10 मिनट में शौर्य को मौत के घाट उतार दिया।

Baghpat Kidnapping murder mystery of 7 year old innocent will shocking news shaurya crime up

यूपी के बागपत में 7 साल के मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक मासूम 5 दिन पूर्व ट्यूशन से घर लौटते वक्त लापता हो गया था। हत्या का आरोप मृतक के चाचा और चचेरे भाई पर है। जिन्होंने महज 5 मिनट में अपहरण कर 10 मिनट में शौर्य को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने दादा की पेंशन की रकम हड़पने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

हत्या कर गड्ढ़े में छिपा दी गई लाश, सीसीटीवी से हुई क़ातिल की तलाश

हत्या कर गड्ढ़े में छिपा दी गई लाश, सीसीटीवी से हुई क़ातिल की तलाश

दरअसल, मासूम के कत्ल की यह पूरी वारदात थाना खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव की हैं। जहां बीते 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन से घर लौटते वक्त 7 साल का मासूम शौर्य लापता हो गया था। जिसके बाद पुलिस को एक सीसीटीवी में शौर्य आता दिखाई दिया था। और इसी आधार पर उसकी तलाश में पुलिस और परिजन दिन रात लगे थे। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ ड्रोन और डॉग स्क्वायड टीम भी लगी हुई थी। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली थी। वही 5 दिन बाद देर रात गांव के ही बाहर एक जंगल से पुलिस ने शौर्य का एक गड्ढे से शव बरामद किया। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में भी सनसनी फैली हुई हैं।

शौर्य का सुराग बताने वालों के लिए 50 हजार ईनाम की घोषणा

शौर्य का सुराग बताने वालों के लिए 50 हजार ईनाम की घोषणा

इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी शौर्य की तलाश की जा रही थी। लोग तमाम सोशल साइटों पर बच्चे की बरामदगी के लिए फोटो वायरल कर रहे थे। इतना ही नहीं बागपत पुलिस ने मासूम शौर्य का पता बताने वाले को ₹50000 का इनाम देने की भी घोषणा कर दी थी। साथ ही कहा गया था कि जो बच्चे का सुराग देगा उसकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। जिसको लेकर बकायदा प्रेस नोट भी जारी किया गया था।

दादा की सपंत्ति के लिए हुआ रिश्तों का कत्ल

दादा की सपंत्ति के लिए हुआ रिश्तों का कत्ल

वही मृतक शौर्य की हत्या के पीछे की वजह बेहद ही चौंकाने वाली हैं। जहां अपनों ने ही रिश्तो का कत्ल कर दिया। मासूम शौर्य की हत्या का आरोप उसी के चचेरे भाई अक्षित चाचा विनीत और उसके साथी डैनी पर हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व शोर्य के दादा रिटायर होकर आए थे। जिसमें उन्हें पेंशन की भारी-भरकम रकम मिली थी। जिसे पाने के लिए बाप- बेटों ने यह खौफनाक साजिश रची और मासूम शौर्य का पहले तो अपहरण कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों की मंशा थी कि शौर्य के परिवार से फिरौती के रूप में अच्छी खासी रकम वसूली जाए।

मासूम को बाइक पर बैठने का शौक था 'कातिलों' ने उसी का फायदा उठाया

मासूम को बाइक पर बैठने का शौक था 'कातिलों' ने उसी का फायदा उठाया

पुलिस के मुताबिक शौर्य को बाइक पर बैठने का बेहद शौक था और यह बात उसका चचेरा भाई अक्षित अच्छे से जानते था। और वह अपने दोस्त डैनी के साथ बाइक पर बैठा कर घुमाने का लालच देकर शौर्य को साथ ले गए। जिसके बाद उन्होंने गांव से बाहर जाते ही बड़ी ही बेरहमी से शौर्य की हत्या कर दी। शौर्य के गर्दन पर रस्सी के निशान बने हुए हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेरहम कातिलों ने एक मासूम को कितनी दरिंदगी से मारा होगा। इसी के बाद उन्होंने उसकी हत्या कर स्कूल बैग सहित उसकी लाश गड्ढे में छिपा दी।

Recommended Video

    बागपत: चाचा ही निकला भतीजे का कातिल, मारकर शव गड्ढे में दफनाया
    आँखों में धूल झोंक हत्यारे कराते रहे मासूम की तलाश: एसपी बागपत

    आँखों में धूल झोंक हत्यारे कराते रहे मासूम की तलाश: एसपी बागपत

    वही एसपी बागपत नीरज जादौन के मुताबिक घटना के दिन पुलिस को एक सीसीटीवी मिला था। जिस की गहनता से जांच चल रही थी, और उसी के आधार पर पुलिस को मृतक के चाचा विनीत व चचेरे भाई अक्षित पर शक गया। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ कि उसी ने अपने पिता और एक साथी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया हैं। एसपी बागपत के मुताबिक हत्यारे इतने शातिर थे कि महज 15 से 20 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। जिसमें 5 मिनट में अपहरण कर 10 मिनट के भीतर शौर्य की हत्या कर दी। यही नहीं बल्कि पुलिस की आंख में धूल झोकने के लिए पुलिस के साथ मिलकर बच्चे की तलाश भी करवा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है और उन्हें उनके गुनाहों की सजा दिलाने की तैयारी में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+