Baghpat: 'चाट युद्ध' वाले आइंस्टीन चचा ने बदला अपना लुक, सेल्फी लेने वालों से तंग आकर उठाया ये कदम
Baghpat Einstein Chacha: बागपत जिले में दो साल पहले हुए 'चाट युद्ध' के बाद हरेंद्र सिंह अपने हेयर लुक की वजह से मशहूर हो गए थे और लोग इन्हें 'आइंस्टीन चाचा' कहने लगे थे। क्योंकि, इनके बालों का लुक आइंस्टी की तरह था।

Baghpat Einstein Chacha News: दो साल पहले बागपत जिले में 'चाट युद्ध' हुआ था। इस युद्ध के बाद हरेंद्र सिंह अपने हेयर लुक की वजह से मशहूर हो गए थे और लोग इन्हें 'आइंस्टीन चाचा' कहने लगे थे। क्योंकि, इनके बालों का लुक आइंस्टी की तरह था। चाट वाले चचा उर्फ आइंस्टीन चाचा ने एक फिर अपना लुक चेंज कर दिया है। जी हां...अपने एकदम सही सुना। आइंस्टीन चाचा हरेंद्र सिंह ने अपने लंबे बाल को कटवा लिए है।

दूर-दूर से सेल्फी लेने आते है लड़के-लड़कियां
अपने बाल कटवाने के पीछे आइंस्टीन चाचा ने कारण भी बताया। दरअसल, उन्होंने कहा कि वह अपने बालों के कारण सेलिब्रिटी की तरह प्रसिद्ध हो गए। इसके चलते लड़के-लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेते थे। लड़के-लड़कियों की सेल्फी के कारण उन्हें दुकान में ग्राहक हैंडल करने में परेशानी हो रही थी। इसी वजह से मैंने अपने बाल छोटे करवा लिए हैं। बता दें, बाल कटवाने के बाद अब वह पहचान में भी नहीं आ पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रेंड
चाट वाले चचा हरेंद्र सिंह ने पिछले तीन साल से बालों को रखा था, लेकिन अब उन्होंने अपने कटवा दिए हैं। तो वहीं, अब उनका ये नया लुक बागलत जिले में ही नहीं, बल्कि मीडिया तक की सुर्खियों में बन गया है। इतना ही नहीं, चाट युद्ध की ऐतिहासिक लड़ाई के दो साल बाद ये चाचा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर भी अचानक से #Chahcha ट्रेंड करने लगा।
बागपत में दो साल पहले हुआ था 'चाट युद्ध'
बागपत जिले के बड़ौत में हरेंद्र सिंह चाट की दुकान चलाते हैं। दो साल पहले हरेंद्र सिंह उस समय चर्चा में आए थे, जब उनकी पड़ोसी चाट के दुकानदार से ग्राहकों को लेकर लड़ाई हुई थी। ये लड़ाई कोई ऐसी वैसी लड़ाई नहीं थी। बल्कि, दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडों चले थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस लड़ाई के बाद हरेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गए थे। क्योंकि, इस लड़ाई के वक्त हरेंद्र के बाल बड़े थे और लाल रंग के थे।

बन गया था एतिहासिक युद्ध
इस लड़ाई में उन पर खूब डंडे बरसे थे। दोनों पक्षों के बीच जिस तरह से कूटम-कूट हुई उसे देखकर लोगों के हंसते-हंसते पेट में दर्द हो गया था। इस तरह ये युद्ध एतिहासिक बन गया था। इस लड़ाई के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों के गिरफ्तार किया और सभी को पुलिस थाने ले आई, हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवा कर छोड़ दिया था। लेकिन, चाट वाले चचा यानी हरेंद्र सिंह के पास पिछले दो साल से लोग दूर-दूर से सेल्फी लेने आ रहे थे।
Recommended Video


नए लुक में हुए वायरल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चाट वाले चचा उर्फ आइंस्टीन चाचा हरेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले 3 साल से बालों को उन्होंने रखा था लेकिन अब सेल्फी के कारण उन्हें दुकान पर ग्राहकों को हैंडल करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवा दिए। फिलहाल उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications